भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मां कामाख्या धाम में की पूजा-अर्चना

cropped-mountain-valley-today-logo (1)
0 0
Read Time:1 Minute, 25 Second

गुवाहाटी, 25 जनवरी: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर रविवार सुबह गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां कामाख्या का आशीर्वाद लिया। नीलांचल पहाड़ स्थित इस शक्तिपीठ में गौतम गंभीर को पूजा-अर्चना करते देखा गया।

यह दौरा भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले हुआ। शनिवार को दोनों टीमें गुवाहाटी पहुंच चुकी हैं। भारतीय टीम शनिवार शाम करीब 5 बजे लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची, जबकि न्यूजीलैंड की टीम इससे पहले ही शहर पहुंच गई थी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आज शाम 7 बजे से बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर शहर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish