छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार में इस्पात फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 6 मजदूरों की मौत

9
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार सुबह एक निजी इस्पात कारखाने में हुए जोरदार विस्फोट के कारण छह मजदूरों की मौत हो गई और 10 से अधिक अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निपानिया में स्थित रियल इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुई। फैक्ट्री के स्पंज आयरन प्लांट में हुआ यह धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। फिलहाल विस्फोट के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव दल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुए पांच मजदूरों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों का स्थानीय अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पुलिस ने राहत कार्य के दौरान पूरे प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया है ताकि आगे किसी भी खतरे को टाला जा सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish