मंडी के हवाणी में एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोग घायल

c0f9d97b63ed56ffade09bd556bfdf41
0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second

मंडी: मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के हवाणी में एचआरटीसी की बस पलटने से करीब पंद्रह लोगों को चोटें लगी है। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार गोभड़ता से सरकाघाट जा रही एचआरटीसी की एक बस शनिवार सुबह करीब 8 बजे हवाणी के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 15 के करीब यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार चालक को थोड़ी अधिक चोटें आई हैं जबकि कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। अधिकतर यात्री पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बस सड़क से नीचे लुढ़क कर खेत में जा गिरी है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी घायलों को बस से निकालकर उन्हें तुरंत प्रभाव से नीजि वाहनों के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों को उपचार के लिए सरकाघाट ले जाया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish