महाराष्ट्र निकाय चुनाव में NDA का परचम: PM मोदी ने जताया जनता का आभार, कहा- ‘सुशासन के एजेंडे को मिला आशीर्वाद’

images - 2026-01-17T133846.024
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में, शुक्रवार को भाजपा नीत गठबंधन के शानदार जीत की ओर बढ़ने को लेकर राज्य की जनता का आभार जताया और कहा कि राज्य के लोगों ने राजग के जनहितकारी सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की 227 सीट में से 210 सीट के लिए टेलीविजन चैनलों पर दिखाये जा रहे रुझानों के अनुसार, भाजपा 90 सीट पर और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 28 वार्ड में बढ़त बनाये हुए है। वहीं, भाजपा से अलग चुनाव लड़ने वाली अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तीन वार्ड में आगे है।

विपक्षी खेमे में, शिवसेना (उबाठा) और उसकी सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) क्रमशः 57 और 9 वार्ड में बढ़त बनाये हुए है। वंचित बहुजन आघाडी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही कांग्रेस 15 वार्ड में आगे है, जबकि अन्य पार्टियां आठ वार्ड में आगे हैं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”महाराष्ट्र का आभार! राज्य की उत्साही जनता ने राजग के जनहितकारी सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है।”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish