बागेश्वर में 3.5 तीव्रता का भूकंप, गनीमत रही कि नहीं हुआ कोई नुकसान

9
0 0
Read Time:1 Minute, 2 Second

बागेश्वर: बागेश्वर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार आज सुबह सात बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है। इसकी गहराई 10 किमी पर रही जबकि भूकंप का केंद्र बागेश्वर रहा है। उन्होंने कहा कि भूकंप से जनपद में फिलहाल जान माल के नुक़सान की कोई सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, बागेश्वर में भूकंप का केंद्र था और यह जमीन के 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। इसका असर ऋषिकेश और हरिद्वार तक महसूस किया गया। भूकंप के कारण उत्तरकाशी से देहरादून तक हलचल देखी गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish