स्व. हरबंस कपूर की 80वीं जयंती पर सीएम धामी और मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि

15
0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

देहरादून: गढ़ी कैंट स्थित ‘हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन’ में आज उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय हरबंस कपूर जी की 80वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित एक विशेष श्रद्धांजलि सभा में सीएम धामी के साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने स्व. हरबंस कपूर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज, प्रदेश और जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए व्यतीत किया। जनसेवा उनके जीवन का मूल संकल्प था। उनकी सरलता और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका लगाव आज भी लोगों के मन में जीवित है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कपूर जी के विकास कार्यों और जनकल्याण की सोच ने देहरादून और पूरे प्रदेश को एक नई दिशा दी। उनके द्वारा किए गए कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक का काम करेंगे। विधायक सविता कपूर ने भावुक होते हुए कहा कि स्व. कपूर जी ने हमेशा निस्वार्थ भाव से सेवा की और उनका जीवन प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

स्व. हरबंस कपूर जी आठ बार लगातार विधायक चुने गए थे, जो उनकी लोकप्रियता और जनता के प्रति उनके जुड़ाव का प्रमाण है। उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड बनने तक, उन्होंने संसदीय राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, दायित्वधारी श्याम अग्रवाल साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish