न्यूयॉर्क को मिला पहला मुस्लिम मेयर, कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ

5
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

न्यूयार्क: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। गुरुवार तडक़े शपथ लेते ही वह न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम मेयर बन गए। इस दिन को खास बनाने के लिए ममदानी ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने अमरीका के सबसे बड़े शहर के पहले मुस्लिम नेता के तौर पर शपथ लेते हुए कुरान पर हाथ रखा था। यह पहली बार है, जब न्यूयॉर्क शहर के किसी ने मेयर शपथ लेने के लिए इस्लाम के पवित्र ग्रंथ का इस्तेमाल किया। जोहरान ममदानी ने शहर के 112वें मेयर के रूप में शपथ ली।

यह समारोह अंडरग्राउंड हुआ, इसमें ममदानी ने दो कूरान पर अपना हाथ रखकर शपथ ली। डेमोक्रेट ममदानी ने इस दौरान कहा है कि यह उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। जानकारी के मुताबिक ममदानी की पत्नी, रमा दुवाजी ने शपथ लेने के लिए कुरान को चुनने में उनकी मदद की।

न्यूयॉर्क स्टेट की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स ने ममदानी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ममदानी ने लेटिशिया जेम्स को अपनी राजनीतिक प्रेरणा बताया है। शपथ ग्रहण समारोह मैनहैटन के सिटी हॉल पार्क के नीचे स्थित पुराने सिटी हॉल सब-वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हुआ। यह स्टेशन अपनी टाइलों से सजी मेहराबदार छत, रंगीन कांच की रोशनदानों और पीतल के झूमरों के लिए जाना जाता है। 1945 में बंद किए गए इस स्टेशन को आम लोगों के लिए बंद रखा गया है और यहां केवल कभी-कभार गाइडेड टूर होते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish