राज्यपाल से मिले आला अफसर और कुलपति, दी नए साल की बधाइयाँ

13
0 0
Read Time:1 Minute, 20 Second

देहरादूनः  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से आज लोक भवन में प्रदेश के वरिष्ट अधिकारियों, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, आईटीबीपी के अधिकारियों सहित लोक भवन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भेंट कर नव वर्ष की बधाइयाँ दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाभाव की सराहना की तथा प्रदेश के प्रशासनिक ढाँचे को सुदृढ़ करने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

राज्यपाल ने अधिकारियों से सुशासन, जनसेवा तथा उत्तराखण्ड के समग्र एवं सतत विकास को लेकर सकारात्मक संवाद करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी के समन्वित प्रयासों से नव वर्ष 2026 प्रदेश को प्रगति, स्थिरता और जनकल्याण की नई दिशा प्रदान करेगा तथा उत्तराखण्ड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish