मैक्सिको में भीषण ट्रेन हादसा: इंटरओशैनिक ट्रेन पटरी से उतरी, 13 की मौत और 98 घायल

9
0 0
Read Time:1 Minute, 27 Second

मैक्सिको : दक्षिणी मैक्सिको में सलिना क्रूज़-कोत्ज़ाकोआल्कोस मार्ग पर ‘इंटरओशनिक ट्रेन’ के पटरी से उतरने से 13 लोगों की मौत हो गई है और 98 लोग घायल हो गए हैं। मैक्सिको की नौसेना सचिवालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। नौसेना ने एक बयान में बताया कि ओक्साका और वेराक्रूज़ राज्यों को जोड़ने वाली इंटरओशैनिक ट्रेन रविवार को निज़ांडा कस्बे के पास एक मोड़ से गुजरते समय पटरी से उतर गई थी। इसमें 250 यात्री सवार थे। घायलों में से 36 का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि बाकी को मामूली चोटें आई हैं।

खोज और बचाव कार्यों के दौरान कुल 360 नौसैनिक कर्मी, 20 वाहन, चार जमीनी एम्बुलेंस, तीन हवाई एम्बुलेंस और एक सामरिक ड्रोन तैनात किए गए थे। नौसेना ने इस दुखद दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish