उत्तराखंड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 14 हेक्टेयर वन भूमि कराई गई मुक्त

61ec59c5afa415ef6c1c4e997626862e
0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

देहरादून: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में कोसी नदी के किनारे स्थित पुछड़ी बस्ती में शनिवार को वन विभाग और जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान करीब 14 हेक्टेयर सरकारी वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया और 86 पक्के मकान ध्वस्त किए गए।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि अभियान के लिए पूरे क्षेत्र को दो सुपर जोन, सात जोन, 14 सेक्टर और छह बैरियर में विभाजित किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच अपर पुलिस अधीक्षक, छह क्षेत्राधिकारी, 25 निरीक्षक, 82 उपनिरीक्षक और पीएसी की तीन कंपनियां तैनात की गई थीं। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद भूमि वन विभाग को सौंप दी जाएगी।

प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई से पहले सभी विधिक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं और मुनादी भी कराई गई थी। शुक्रवार शाम को पुलिस और वन विभाग की टीमों को अभियान के संबंध में ब्रीफिंग दी गई थी। शनिवार तड़के भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। अभियान शुरू होने से पहले कुछ लोगों ने अपने मकान स्वयं हटाने शुरू कर दिए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि वन भूमि पर अवैध कब्जा कराने के आरोपों में ताहिर मुल्ला नाम के व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

वन विभाग के अनुसार, ताहिर मुल्ला पर वन भूमि पर अवैध कब्जा कराने और लोगों को जमीन बेचने के आरोप हैं। इस संबंध में विभाग की ओर से उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish