लोकसभा की कार्यवाही निश्चितकाल के लिए स्थगित

11
0 0
Read Time:58 Second

नई दिल्ली: अठारहवीं लोकसभा के छठे सत्र में सदन की उत्पादकता 111 प्रतिशत रही और इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को सूचित करते हुए कहा कि अब हम 18वीं लोकसभा के छठे सत्र की समाप्ति की ओर आ गए हैं। इस सत्र में हमने 15 बैठकें की। आप सभी के सहयोग से इस सत्र में सदन की उत्पादकता लगभग 111 प्रतिशत रही। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने देर रात तक सदन चलाने में सहयोग किया, इसके लिए धन्यवाद देता हूं। उसके बाद अध्यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish