भारती सिंह के घर फिर गूँजी किलकारी, दूसरी बार मां बनी लाफ्टर क्वीन

9
0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बनी हैं और एक बेटे को जन्म दिया है। भारती सिंह 41 वर्ष की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं। भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया को दूसरी बार पेरेंट्स बनने पर बधाईयां मिल रही हैं। बता दें कि भारती सिंह का पहले से एक बेटा है, जो 2022 में पैदा हुआ था, जिसका नाम लक्ष्य है। हर्ष और भारती की शादी 2017 में हुई थी और पांच साल बाद उनके घर में किलकारियां गूंजीं थी।

अब तीन साल बाद फिर से भारती और हर्ष के घर में नन्हा मेहमान आया है। हालांकि भारती ने कई शो में इच्छा जाहिर की थी कि वह बेटी चाहती हैं, लेकिन भगवान ने फिर से बेटे के रूप में उनकी गोद भरी है। बता दें कि पहले यह अफवाह भी उड़ी थी कि भारती इस बार जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी, क्योंकि उनके बेबी पंप को देखकर लोग यही कयास लगा रहे थे। खैर दोनों पेरेंट्स घर में नन्हा मेहमान आने से काफी खुश हैं और फैंस भी उन्हें ढेरों बधाईयां दे रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish