शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने पृथक शिक्षक संवर्ग बनाने की प्रगति की समीक्षा की

3
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

देहरादून: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज एस.सी.ई.आर.टी. (SCERT) सभागार में विद्यालयी शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस बैठक में विभाग के अंतर्गत चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य केंद्र एस.सी.ई.आर.टी. (राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के लिए पृथक शिक्षक संवर्ग (Separate Cadre) बनाने की प्रगति रही। मंत्री ने इस दिशा में हो रहे कार्यों की समीक्षा की।

विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं और समग्र शिक्षा योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापकों (Primary Teachers) की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्रस्तावित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती भी जल्द से जल्द करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मंत्री ने सहायक अध्यापक एल.टी. (LT) से प्रवक्ता (Lecturer) और प्रधानाध्यापक (Headmaster) पदों पर पदोन्नति संबंधी प्रक्रियाओं को भी तेजी से निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish