उत्तराखंड के 47 खिलाड़ी करेंगे अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 में प्रतिभाग

15
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

देहरादूनः अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन पटना में दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 से 15 दिसम्बर, 2025 तक किया जा रहा है। यह जानकारी टीम मैनेजर, अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 जीवन सिंह बिष्ट ने दी है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड, पेंशन कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2025-26 में देश भर के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की टीम प्रतिभाग करेंगी।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड की 47 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम बुधवार दिनांक 10 दिसंबर को पटना (बिहार) के लिए रवाना होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न विभागों की 20 महिला एवं 27 पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि सचिवालय से पूर्व मेडल प्राप्त प्रतिभागी ललित चन्द्र जोशी, राजेन्द्र प्रसाद जोशी, कोच रीना शाही के अलावा प्रदेश के शिक्षा, वन, खेल युवा कल्याण, जिला सहकारिता, जल संस्थान, राज्य कर, उद्यान, प्राथमिक शिक्षा आदि विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish