हिमाचल: केंद्रीय विद्यालय में धूमधाम से मना ‘दादा-दादी दिवस’, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

1
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

रिकांगपिओ: केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में प्राथमिक शिक्षा वर्ग की और से दादा-दादी दिवस बड़े उत्साह व पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातथि के रूप में वरिष्ठ नागरिक देवी राम ने शिरकत की। समारोह में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, मंत्रोच्चार लघु नाटिका, एक्शन डांस, लघु भाषण और किन्नौरी नृत्य जैसी विविध प्रस्तुतियों ने उपस्थित दादा-दादी को भावविभोर कर दिया। विद्यालय प्रशासन ने सभी दादा-दादी का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

बाल दिवस के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। दादियों के बीच हुई बंधन वार प्रतियोगिता में प्रेमी देवी प्रथम रहीं, जबकि दादाओं के मध्य आयोजित सुई-धागा प्रतियोगिता में विद्या सागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि देवी राम ने कहा कि जीवन अनुभव साझा करते हुए कहा कि दादा-दादी और माता-पिता बच्चों को घर में संस्कार व शिष्टाचार सिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को गलत आदतोंए विशेषकर मोबाइल फोन की लत से दूर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दादा-दादी और पोते-पोतियों के मध्य प्रेम का संबंध एक मजबूत सामाजिक कड़ी है। कार्यक्रम का स्वागत भाषण मुख्य अध्यापिका सुमन सेहरावत ने प्रस्तुत किया, जबकि मंच संचालन विजेंद्र सैनी ने किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish