ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल IPL 2026 की नीलामी से हटे

2
0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी में भाग नहीं लेंगे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैक्सवेल ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की है कि वह आईपीएल 2026 की नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि उन्होंने नीलामी से बाहर होने का कारण नहीं बताया है। मैक्सवेल ने कहा, “आईपीएल में कई अविस्मरणीय सीजन के बाद इस साल नीलामी में मैंने अपना नाम नहीं डालने का फैसला किया है। यह मेरे लिए एक बड़ा निर्णय है और इस लीग ने मुझे जो कुछ भी दिया, उसके लिए मैं बहुत आभार के साथ यह फैसला ले रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “आईपीएल ने मुझे एक क्रिकेटर और इंसान के रूप में गढ़ने में मेरी मदद की है। मैं बेहद सौभाग्यशाली रहा हूं कि मुझे विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलने और बड़ी फ़्रैंचाइजियों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। इसके साथ ही उन प्रशंसकों के सामने प्रदर्शन करने का मौका मिला है जिनका जुनून अद्वितीय है। भारत की चुनौती, यादें और ऊर्जा हमेशा मेरे साथ रहेंगी। इन वर्षों में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। उम्मीद है जल्द आपसे मुलाकात होगी।”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish