‘राजभवन’ अब कहलाएगा ‘लोक भवन’, राज्यपाल की स्वीकृति के बाद तत्काल प्रभाव से लागू

20
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल का आधिकारिक आवास अब ‘लोक भवन’ के नाम से जाना जाएगा। राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए देहरादून और नैनीताल स्थित दोनों राजभवनों का नाम बदल दिया है।

राज्यपाल सचिव रविनाथ रमन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के 25 नवंबर 2025 के निर्देश के बाद लिया गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की स्वीकृति के बाद यह नाम परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। देहरादून और नैनीताल में स्थित ‘राजभवन’ अब आधिकारिक रूप से ‘लोक भवन’ कहलाएंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 19-625x1024.jpg

‘इस नाम परिवर्तन के पीछे मुख्य विचार यह है कि राज्यपाल का निवास ‘राज’ (शासन/सत्ता) का प्रतीक न होकर ‘लोक’ (जनता) का प्रतीक बने। इस बदलाव का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना और इस संस्थान को आम जनता के लिए अधिक सुलभ, मानवीय और जवाबदेह बनाना है। यह प्रतीकात्मक बदलाव यह संदेश देता है कि यह भवन केवल शक्ति या सत्ता का नहीं, बल्कि जनता के लिए, जनता से जुड़ा हुआ है।

नाम बदलने के बाद राजभवन सचिवालय ने परिसर में बड़े स्तर पर बदलाव शुरू कर दिए हैं। आधिकारिक लेटरहेड, वेबसाइट और भवन के मुख्य द्वारों पर लगी पुरानी नाम पट्टिकाएं भी अब बदलकर ‘लोक भवन’ लिखी जाएंगी। उत्तराखंड के साथ-साथ केंद्र सरकार के निर्देशों पर देश के अन्य राज्यों में भी राजभवनों का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish