मंत्री गणेश जोशी के अधिकारियों को यातायात सुविधा सुदृढ़ करने के निर्देश

18
0 0
Read Time:1 Minute, 24 Second

देहरादूनः मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर गढ़ी कैंट स्थित कैनाल रोड–टपकेश्वर मार्ग एवं डाकरा बाजार क्षेत्र में सड़क के सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को चौड़ीकरण प्रक्रिया के दौरान स्थानीय निवासियों व प्रतिष्ठान स्वामियों की सुविधा को ध्यान में रखकर कार्य करने तथा अनारवाला–मालसी मार्ग के चौड़ीकरण व किमाडी मोटर मार्ग निर्माण में आ रही सभी विसंगतियों को दूर कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने कहा, हमारी सरकार प्रदेशभर में रोड कनेक्टिविटी बेहतर कर प्रदेशवासियों के लिए यातायात सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish