अनियंत्रित पिकअप खाई में गिरी, 1 की मौत और 2 गंभीर घायल
Raveena kumari November 29, 2025
Read Time:1 Minute, 6 Second
देहरादूनः राजधानी देहरादून के कालसी में शनिवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा है। हादसे में चालक की मौके पर मौत की सूचना है। जबकि दो अन्य घायल हुए है। बताया गया कि टमाटर से लदा पिकअप वाहन विकासनगर मंडी जा रहा था। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हरिपुर कोटि-इच्छाडी मोटर मार्ग पर हुआ है। जहां छिबरोऊ के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिरा है। हादसे में चालक की मौके पर मौत हुई है। अन्य दो पिकअप वाहन सवारों के घायल होने की खबर सामने आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
