सैन्यभूमि उत्तराखंड पहुँचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम धामी ने किया भव्य स्वागत

8
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

देहरादून: देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार, 28 नवंबर, 2025 उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचकर केंद्रीय रक्षा मंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री के स्वागत में कहा कि वे “नैसर्गिक सौंदर्य एवं देवत्व से परिपूर्ण धरा” और “अपनी सैन्यशक्ति से सदैव राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाली सैन्यभूमि उत्तराखंड” आगमन पर उनका अभिनंदन करते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान देहरादून से सीधे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के लिए रवाना होंगे। वे अकादमी में सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री आज (शुक्रवार) और कल (शनिवार) को अधिकारियों को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है और मसूरी की प्रशासनिक अकादमी परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री का यह दौरा देवभूमि उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे होने के कारण इसका सामरिक महत्व बहुत अधिक है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish