कैबिनेट बैठक में पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि
Raveena kumari November 26, 2025
Read Time:46 Second
देहरादूनः सचिवालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान कैबिनेट द्वारा उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कैबिनेट द्वारा राज्य के निर्माण और विकास में श्री दिवाकर भट्ट के योगदान को भी याद किया गया।
