प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर फहराया भगवा ध्वज

1
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अयोध्या पहुंचे, जहां वह राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराने की ऐतिहासिक रस्म अदा की । इससे पहले प्रधानमंत्री ने सप्त मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर राम मंदिर पहुंचे। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी राम मंदिर पहुंच चुके हैं। धर्म ध्वजारोहण के लिए मंत्रोच्चारण करने के बाद प्रधानमंत्री ने राम मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर 2 किलोग्राम वजनी भगवा ध्वज फहराने के लिए बटन दबाया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष विमान से दिल्ली से पहुंचने पर महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से साकेत कॉलेज पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी साकेत कॉलेज से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक 1.5 किलोमीटर लंबे रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान एक किलोमीटर लंबे रामपथ को आठ जोनों में बांटा गया था। हर जोन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं पारंपरिक थाली, आरती और मालाओं के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

673 दिन बाद ऐतिहासिक पल
यह समारोह रामलला की 22 जनवरी, 2024 को हुई प्राणप्रतिष्ठा के 673 दिन बाद आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित सप्त मंदिर का भी उद्घाटन किया। इसी के साथ राम मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण होने की औपचारिक घोषणा भी प्रधानमंत्री द्वारा कर दी गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish