सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय: ‘1942: ए लव स्टोरी’ का 8K वर्जन IFFI में प्रदर्शित

35
0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second

पणजी: बॉलीवुड फिल्मकार विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म 1942: ए लव स्टोरी की विशेष स्क्रीनिंग 56वें इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफआई) में शुक्रवार को की गयी। फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ की स्क्रीनिंग के अवसर पर दिवंगत आरडी बर्मन (पंचम दा) के संगीत को श्रद्धांजलि दी गई। ‘1942: ए लव स्टोरी’ देश की पहली फिल्म है, जिसे 8K वर्जन में रिस्टोर किया गया है।

इस अवसर पर फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ के निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा, अभिनेता जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर मौजूद थे। विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, ‘तीन दशक पहले मैंने जो फिल्म बनाई थी, उसके लिए लोगों को अब भी रोते हुए देखना यकीन नहीं होता। यह बहुत अच्छा एहसास है।

उन्होंने कहा, लव, ईमानदारी, अच्छाई, देश भक्ति हमेशा के लिए होता है। जय हिंद 40-50 साल पहले भी था और आज भी जय हिंद ही रहेगा। जब आप प्यार में पड़ते हैं तो आप महसूस करते हैं कि प्यार हुआ चुपके से। ये फीलिंग तब भी होती थी और आज भी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish