संविधान दिवस पर उत्तराखंड के सभी शिक्षण संस्थानों में होगा राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन
Raveena kumari November 21, 2025
Read Time:48 Second
देहरादूनः आज सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, संस्कृत शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली।
बैठक में आगामी 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त निजी एवं राजकीय शिक्षण संस्थानों में राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ का सामुहिक गायन किया जायेगा।
इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिये संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
