प्रेमनगर के निजी संस्थान में पुलिस-डॉक्टर टीम का औचक निरीक्षण

6
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशों पर, दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, थाना प्रेमनगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं से उनका ड्रग्स टेस्ट कराने के लिए कॉन्सेंट फॉर्म/शपथ पत्र भरवाए गए थे।

इसी क्रम में, पुलिस-प्रशासन और डॉक्टरों की एक संयुक्त टीम ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अचानक निरीक्षण किया। संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों में से रैंडमली 10 छात्रों के टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल लिए गए। इसके अतिरिक्त, 45 छात्रों का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया।

दून पुलिस ने नशे में लिप्त छात्र-छात्राओं को कड़ा संदेश दिया है कि यदि कोई भी छात्र-छात्रा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान, शिक्षण संस्थान में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी गई।

अभियान के क्रम में अन्य शिक्षण संस्थानों में भी औचक निरीक्षण की तैयारी की जा रही है। इससे पहले भी, पुलिस प्रशासन और डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा शिक्षण संस्थानों में औचक निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं का ड्रग्स टेस्ट किट से यूरिन टेस्ट किया गया था, जिसमें किसी भी छात्र द्वारा ड्रग्स का सेवन किया जाना नहीं पाया गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish