हिमाचलः गरीब महिलाओं को निःशुल्क LPG कनेक्शन देने के लिए जिला उज्ज्वला समिति गठित

14
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

रिकांगपिओ: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में उपायुक्त किन्नौर डाक्टर अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान योजना के तीसरे चरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त किन्नौर ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियांवयन के लिए जिला उज्ज्वला समिति का गठन किया गया है ताकि योजना के सभी कार्यों की निगरानी की जा सके। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य जिला किन्नौर के गरीब परिवारों की महिला सदस्यों को नि:शुल्क एलपीजी गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाना है जो महिलाओं के स्वास्थ्य के सरंक्षण व महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका अदा करेगा।

उन्होंने बताया कि जिला की गरीब परिवारों की वयस्क महिला सदस्य इस योजना के अंतर्गत वंचना घोषणा पत्र प्रस्तुत कर आवेदन कर सकती हैं। पात्र लाभार्थियों को 2050 मूल्य रूपए का नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया जाएगा, जिसमें गैस सिलेंडर की सुरक्षा जमा राशिए प्रेशर रेगुलेटर की सुरक्षा जमा राशि, 1.2 मीटर सुरक्षा होज डीजीसीसी पुस्तिका गैस पास बुक निरीक्षण, स्थापना, दस्तावेजीकरण शुल्क शामिल हैं। क्षेत्रीय अधिकारी नितिन टंडन, जिला खाद्य अधिकारी धनवीर ठाकुर, बिक्री पर्यवेक्षक राज्य खाद्य आपूर्ति निगम किन्नौर यादवेंद्र, प्रभारी एलपीजी एजेंसी रिकांगपिओ शबनम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ये जरूरी दस्तावेज
योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़ों में पूर्ण रूप से भरा हुआ केवाईसी फॉर्म व पहचान प्रमाण पत्र, पते का प्रमाण पत्र, परिवार की संरचना प्रमाणित करने के लिए राशन कार्ड, आवेदक एवं सभी वयस्क परिवार सदस्यों के आधार कार्ड, सब्सिडी प्राप्ति के लिए बैंक खाता विवरण, वंचना घोषणा पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish