ईगास पर्व और आगामी कार्यक्रमों के लिए देहरादून में विशेष सफाई व्यवस्था: नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

15
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

देहरादून: उत्तराखंड के लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) और अगले सप्ताह होने वाले अन्य प्रस्तावित बड़े कार्यक्रमों के दृष्टिगत देहरादून नगर निगम की टीम द्वारा शहर में अतिरिक्त कार्मिकों को लगाकर व्यापक और विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। निगम ने शहर के सभी वार्डों और प्रमुख क्षेत्रों में सफाई कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों (पर्यावरण मित्रों) को तैनात किया।

नगर आयुक्त नमामी बंसल (IAS) ने इस विशेष व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए स्वयं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।त्योहारी सीजन (दीपावली, छठ पूजा, इगास) के कारण जमा हुए अतिरिक्त कूड़े को तत्काल हटाने और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने पर केंद्रित है। इससे पहले, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को छठ पूजा घाटों (जैसे टोंस नदी घाट, चंद्रबनी, रायपुर, टपकेश्वर) पर भी विशेष सफाई अभियान चलाने और व्यवस्था की जानकारी देने के निर्देश दिए थे।

त्योहारी सीजन, खासकर दीपावली के बाद, देहरादून में सामान्य से 100 टन तक अधिक कूड़ा उत्सर्जित होता है, जिसमें पटाखे, पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट शामिल होते हैं। नगर निगम ने इस अतिरिक्त कूड़े के त्वरित निस्तारण के लिए अतिरिक्त ट्रैक्टर-ट्रालियां और वाहन लगाए हैं। अधिकारियों को वार्डवार जिम्मेदारी सौंपकर सफाई कार्य की निगरानी सख्त करने के आदेश दिए गए हैं।

नगर आयुक्त नमामी बंसल ने पदभार संभालने के बाद से ही शहर की साफ-सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। इस विशेष अभियान का लक्ष्य आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में देहरादून की रैंकिंग में सुधार लाना और दून शहर को स्वच्छ तथा सुंदर बनाए रखना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish