वेनेजुएला पर ज़मीनी हमले की खबरों पर ट्रंप का खंडन

3
0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second

वॉशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अभी तक यह निर्णय नहीं लिया है कि संयुक्त राज्य अमरीका, वेनज़ुएला पर ज़मीनी हमले करेगा या नहीं। गौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति का यह बयान उन मीडिया रिपोर्टों के विपरीत है जिनमें कहा गया था कि अमरीका जल्द ही दक्षिण अमरीकी देश के सैन्य ठिकानों पर हमले कर सकता है। एयर फ़ोर्स वन में सवार होते समय पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “नहीं, यह सच नहीं है।” उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने हमले का निर्णय ले लिया है।

मीडिया रिपोर्टों का दावा किया गया था कि ट्रंप प्रशासन ने वेनेज़ुएला के सैन्य ठिकानों पर हमले की तैयारी कर ली है, और ये हमले जो “कुछ ही दिनों या कुछ घंटों के अंदर” हो सकते हैं। अमरीका ने वेनेजुएला पर हवाई कार्रवाई अवश्य की है। गत दो सितंबर से अब तक अमरीकी बलों ने कैरेबियन और पूर्वी प्रशांत के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्रों में 15 जहाजों को डुबोया है, जिन पर मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप था। इन अभियानों में कम से कम 61 लोगों की मौत हुई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish