सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर CM धामी ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
Raveena kumari October 31, 2025
Read Time:45 Second
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने अनेक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उनका राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए सतत प्रेरित करता रहेगा।
