हिमाचलः रिकांगपिओ-खवांगी सड़क जनता के लिए खुली, आवाजाही हुई सामान्य

1
0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

रिकांगपिओ: राजस्व, बागबानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने गुरुवार को किन्नौर जिला के कल्पा उपमंडल की ग्राम पंचायत ख्वांगी में 32 लाख 70 हज़ार रुपए की राशि से निर्मित शारबो से कागरा तक सडक़ का उदघाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने दो करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बनाई गई रिकांगपिओ से ख्वांगी राष्ट्रीय उच्च मार्ग.05 सडक़ व 12 लाख 36 हज़ार रुपए की राशि से निर्मित जल शक्ति विभाग प्लांट से अलटी ख्वांगी सडक़ का लोकार्पण किया। बागवानी मंत्री ने इस दौरान शारबो में लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हो रहे हेलिपोर्ट का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया तथा वहां के कार्यों की गतिविधियों को जांचा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार पूर्ण राज्य सहित जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास कर रही और हर गांव को मुख्य सडक़ मार्ग से जोडऩे का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर के हर गांव को मुख्य सडक़ से जोड़ा जा चुका है और जिला के कंडों को सडक़ों से जोडऩे का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर दिया जाएगा। इस अवसर पर निदेशक राज्य सहकारी बैंक हिमाचल प्रदेश विक्रम सिंह नेगीए जिला परिषद सदस्य हितेश नेगीए पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार सेन, अधिशाषी अभियंता अभिषेक शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish