विश्वासघात कर रैपिडो चालक ने उड़ाए ₹15000, रानीपोखरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

13
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

देहरादून: रानीपोखरी पुलिस ने विश्वासघात और चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी रैपिडो ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक ने ग्राहक का विश्वास जीतने के लिए न केवल खरीदारी का सामान घर के अंदर तक रखवाया, बल्कि इसी दौरान मौका पाकर पर्स से ₹15,000 की नकदी चुरा ली थी।

27 अक्टूबर 2025 को रानीपोखरी थाना क्षेत्र के ग्राम घमण्डपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि वह अपने बेटे की शादी के लिए खरीदारी करने के बाद पलटन बाजार से अपने घर लौटने के लिए रैपिडो (Rapido) ऐप के माध्यम से ऑटो संख्या UK07TE–3689 (TVS KING) को बुक किया था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि ऑटो चालक ऋतिक शर्मा ने उनका विश्वास जीतने के लिए उनकी खरीदारी का सारा सामान ऑटो से उतारकर घर के अंदर तक पहुंचाने में मदद की। जब वे सामान अंदर रख रहे थे, तभी ऑटो चालक ऋतिक शर्मा ने मौका पाकर ऑटो में रखे शिकायतकर्ता की पत्नी के पर्स से ₹15,000/- (पंद्रह हजार रुपये) की नकदी चोरी कर ली।

वादी की तहरीर के आधार पर, थाना रानीपोखरी पर तत्काल मु0अ0सं0–93/2025, धारा 305(ख) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, SSP देहरादून के निर्देशों पर रानीपोखरी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई और सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान, पुलिस टीम ने आरोपी रैपिडो ऑटो चालक ऋतिक शर्मा पुत्र स्व. संजय, निवासी खदरी मोहल्ला, सहारनपुर चौक, कोतवाली नगर, देहरादून को घमण्डपुर नदी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ऋतिक शर्मा की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी नगद धनराशि ₹ 15,000/- बरामद कर ली गई। साथ ही, घटना में प्रयुक्त रैपिडो ई-रिक्शा (TVS KING) संख्या UK07TE–3689 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish