भारत का ‘बाउलिंग पलटवार’! एक के बाद एक गिरे कंगारू विकेट, ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाई

2
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को टॉस जीतकर भारत के लिए खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत काफी अच्छी रही और ट्रेविस हैड ओर मिचेल मार्श ने टीम के लिए 61 रन जोड़े, लेकिन उसके बाद मोहम्मद सिराज ने हेड को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच करवाकर पैवेलियन भेज दिया। इसके कुछ देर बाद अक्षर पटेल ने मिचेल मार्श को पैवेलियन भेज दिया। जब टीम का स्कोर 124 रन था, तो वाशिंगटन सुंदर ने मैथ्यू शॉर्ट को आउट कर दिया। खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने 23 ओवर में 124 रन बना लिए थे।

रेनशॉ और ऐलेक्स कैरी क्रीज पर डटे हुए हैं। इससे पहले आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद मार्श ने कहा कि टीम में एक बदलाव है। नेथन एलिस की वापसी हुई है, वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह भी पहले ही गेंदबाजी करते है, इसलिए उन्हें जो चाहिए था वह मिल गया है। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव है, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है और नीतीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish