देहरादून पुलिस की संवदेनशील पहल: रायपुर में 25 युवाओं को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

9
0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second

देहरादून: राजधानी देहरादून में युवाओं को नशे के चंगुल से बाहर निकालने और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पुलिस ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील अभियान चलाया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर, रायपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सपेरा बस्ती, चूना भट्टा और आसपास के इलाकों में नशे के विरुद्ध विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान, पुलिस टीम ने नशे की गिरफ्त में आए 25 युवकों को पूछताछ और काउंसलिंग हेतु थाने बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने उनसे विस्तार से बातचीत की और उनके नशे की लत के कारणों को समझने का प्रयास किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी 25 युवाओं की गहन काउंसलिंग की। उन्हें नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस दौरान, सभी युवाओं को नशा छोड़ने और समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं ने पुलिस के समक्ष नशे से दूर रहने की शपथ ली।

पुलिस ने इन युवाओं के परिजनों को भी थाने बुलाया और उन्हें नशे के कारण होने वाले गंभीर खतरों और पारिवारिक समस्याओं के बारे में अवगत कराया। पुलिस ने परिजनों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें भावनात्मक सहारा प्रदान करें, ताकि वे पूरी तरह से नशे को त्याग सकें।

पुलिस की इस पहल से प्रभावित होकर, परिजनों ने इस संवेदनशील और सकारात्मक कार्रवाई की हृदय से सराहना की। यह अभियान केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित न रहकर, युवाओं के जीवन को सुधारने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पुलिस का उद्देश्य समाज में विश्वास और सद्भाव बनाए रखते हुए ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish