आपदा प्रबंधन में आगे बढ़ा हिमाचल: मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने लॉन्च किया ‘हिम कवच’ ऐप,

3
0 0
Read Time:2 Minute, 59 Second

शिमला: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने हिमाचल को आपदा तैयार राज्य बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हिम कवच मोबाइल अनुप्रयोग और हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन सूचना प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इस दौरान युवा आपदा मित्र योजना का शुभारंभ किया गया। एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र संगठन और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 4,070 युवा स्वयंसेवकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा और आपातकालीन प्रतिक्रिया किट प्रदान की जाएगी।

प्रदेशभर में स्थानीय स्तर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण को सशक्त बनाने के लिए पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र को लांच किया गया। कार्यक्रम में 10 पंचायतों के प्रधानों के माध्यम से किट वितरित की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, उप महापौर नगर निगम उमा कौशल, नगर निगम आयुक्त भूपिंद्र अत्री, पुलिस अधीक्षक एसडीआरएफ अर्जित सेन ठाकुर, पार्षद विशाखा मोदी, शीनम कटारिया, ममता चंदेल, शांता वर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

विजेताओं को सम्मान
राज्य स्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता आठ अक्तूबर को राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित स्पर्धा के विजेता और उपविजेताओं को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। उच्च स्कूल श्रेणी में पहला स्थान अनहैच, दूसरा स्थान प्रीथीपुर और तीसरा स्थान बिलासपुर स्कूल ने हासिल किया। वरिष्ठ माध्यमिक श्रेणी में पहला स्थान पबियाना, दूसरा स्थान मंडी और तीसरा स्थान ला मॉन्टेसरी स्कूल कुल्लू ने हासिल किया। कालेज श्रेणी में कालेज बासा, दूसरा स्थान आईटीआई सोलन और कालेज बिलासपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish