सीएम ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 986 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0 0
Read Time:7 Minute, 15 Second

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के अर्न्तगत तहसील बाराकोट के अनावसीय भवन निर्माण कार्य हेतु 3.03 करोड, जनपद मुख्यालय हरिद्वार के ऑफिसर्स कॉलोनी में श्रेणी-05 के 02 शासकीय आवासों के निर्माण कार्य हेतु 1.86 करोड, जनपद पौडी गढ़वाल के तहसील कार्यालय पौड़ी में मीटिंग हॉल एवं अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य हेतु 2.08 करोड तथा जनपद चम्पावत के लोहाघाट बस स्टेशन में कार्यालय भवन, कार्यशाला और स्टोर कक्ष निर्माण कार्य हेतु 7.16 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने पंचम राज्य वित्त आयोग उत्तराखण्ड की संस्तुतियों पर समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय किश्त हेतु 83.25 करोड़, क्षेत्र पंचायतों को द्वितीय छमाही किश्त हेतु 78.00 करोड एवं ग्राम पंचायतों को द्वितीय छमाही किश्त हेतु 200.00 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है के साथ ही पंचम राज्य वित आयोग की संस्तुतियों पर शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय त्रैमासिक किश्त हेतु 333 करोड तथा तीन गैर-निर्वाचित निकायों को द्वितीय छमाही हेतु कुल 3.00 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अनास्वाला मालसी मोटर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के पश्चात उपलब्ध भूमि पर मार्ग के किमी 4 से किमी 7 तक एज से एज तक पुनः निर्माण कार्य हेतु 3.19 करोड की योजना की स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत मिसिंग लिंक परियोजना में नगर पालिका परिषद, बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत सरयू नदी पर स्थित 113 वर्ष पुराने 51 मीटर स्पान पैदल झूला पुल का जीर्णोद्धार एवं नगर निगम देहरादून के काठ बंगला की निम्न आय वर्ग हाउसिंग सोसाइटी में बाह्य विद्युत कनेक्शन तथा पेयजल लाइन बिछाने हेतु 4.16 करोड धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद ऊधमसिंहनगर नगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के अंतर्गत खनिया नम्बर-4 में जयनगर रोड से शिव मंदिर होते हुए किमी 2 तक हॉट मिक्स एवं खमिया नंबर-4 में जयनगर रोड से शिव मन्दिर होते हुए किमी 2 से किमी 4 तक हॉट मिक्स रोड तथा खमिया नंबर-4 में शिव मंदिर से गडरियाबाग में मोनीबाबा की मजार तक मार्ग सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 2.43 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद पौड़ी गढ़वाल विकास खण्ड दुगड्डा के कोटद्वार क्षेत्रार्न्तगत खोह नदी के बांये तट पर स्थित ग्राम ग्रास्टनंगज की बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु 5.81 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर में नबावगढ़ पुल नं0-1 से खादर तक मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुदृढीकरण कार्य हेतु 3.13 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय चम्पावत के परिसर में केन्द्रीय पुस्तकालय, चाहरदीवारी तथा मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य हेतु 2.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा नाबार्ड वित्त पोषण से सम्बन्धित विभिन्न जनपदों के अन्तर्गत सिंचाई विभाग की विभिन्न 16 योजनाओं के लिए 52.81 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड ट्रांसमिशन स्ट्रेन्थनिंग एण्ड डिस्ट्रिव्यूशन इम्पू्रवमेंट प्रोग्राम के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों के सम्पादन के लिए विभिन्न मदों में ए०डी०बी० योजना के अन्तर्गत प्रथम किश्त के रूप में धनराशि 200.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट हेतु की गई घोषणा के तहत ग्राम सभा सीमा में एंजेडी बूबू मन्दिर स्थल का विकास कार्य के क्रियान्वयन हेतु 97.20 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ हेतु की गई घोषण के तहत ग्राम रौछडा से रा.इ.का. मढ़मानले तक सम्पर्क खंडज्जा मार्ग बनाये जाने हेतु 23.74 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish