दून में युवती का शव कट्टे में बंद मिला, मुहं से निकल रहा था खून

dead-body-478x470
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

देहरादून : देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां श्यामपुर आदर्श विहार के पास स्थित चाय बागान में रविवार देर रात एक युवती का शव प्लास्टिक के कट्टे के अंदर मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।पुलिस के मुताबिक शव को प्लास्टिक कट्टे में बंद कर फेंका गया था। मृतका के शरीर पर गहरी चोटों के निशान तो नहीं मिले, लेकिन उसके मुंह से खून बहर हा था और हाथ-पांव पर खरोंचें पाई गईं। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

स्थानीय लोगों ने दी सूचना
बताया जा रहा है कि चाय बागान से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर प्लास्टिक कट्टे पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने तुरंत प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टा खोला तो उसमें से युवती का शव बरामद हुआ।

CCTV खंगाल रही पुलिस, जल्द होगा खुलासा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि शव को फेंकने वालों की पहचान की जा सके। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द घटना पर से पर्दा उठा दिया जाएगा।

जांच जारी, पूछताछ भी की जा रही
वसंत विहार थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में पूछताछ के साथ ही गुमशुदगी की तहरीरों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतका की पहचान और घटना की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish