महिला सुरक्षा के लिए नहीं अपने वर्चस्व की लड़ाई के लिए कांग्रेस कर रही प्रदर्शन: आशा नौटियाल

asha-notiyal
0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second

देहरादून : महिलाओं की सुरक्षा के मसले को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कूच किया . जिस पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने पलटवार किया है । भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक दूसरे से आगे निकलने की होड मची है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अलग-अलग गुटों में प्रदर्शन कर रहे है। उनका कहना है कि जिस निजी कंपनी के सर्वे को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है उसे मुद्दे पर पहले ही राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष स्पष्टीकरण दे चुकी हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से भी बयान जारी कर चुका है।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कानून व्यवस्था को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। कामकाजी एकल महिलाओं के लिए वन टॉप केंद्र की स्थापना की गई है। गौरव शक्ति मोबाइल ऐप को भी लॉन्च किया गया है पूरे प्रदेश में अब तक सवा लाख से अधिक कामकाजी महिलाएं इस ऐप को डाउनलोड कर चुकी है।

उनका कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए चीता पुलिस के जरिए मॉनिटरिंग की जा रही है राजधानी देहरादून में 14 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे के नेटवर्क से मोनेटिंग हो रही है

महिलाओं के मामले की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर हो रही है पूरे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्राथमिकता के साथ में काम कर रही है । बड़े से बड़े अपराधियों को भी जेल की सलाखों के पीछे भेजने का प्रदेश सरकार ने काम किया है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए काम कर रही है । मगर प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है कि प्रदेश के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कौन बेहतर कदम उठा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त और सशक्त कदम उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी के शासनकाल के दौरान महिलाएं कितनी सुरक्षित थी यह जग जाहिर है। सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए धरना प्रदर्शन करते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish