हादसों पर लगाम लगाने की कवायद: किन्नौर में सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने बुलाई बैठक, दिए कड़े निर्देश

1
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

रिकांगपिओ: उपायुक्त किन्नौर ने जिला में सडक़ सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को इस बारे ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त किन्नौर ने लोक निर्माण विभाग सहित पुलिस विभाग को आदेश दिए कि जिला के सभी संवेदनशील स्थानों में कै्रश बैरियर लगाने व यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने । आम जनता को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी व नियमों का कढ़ाई से पालना सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक करने को कहा ताकि जिला में स डक़ दुर्घटना को पूर्णत: समाप्त किया जा सके।

जिला में वर्ष 2023 से अब तक कुल 110 सडक़ दुर्घटनाओं के मामले हैं। 29 मामले शराब पीकर गाड़ी चलाने के हैं। 17 मामले शराब पीकर वाहन दुर्घटना में मृत्य या गंभीर रूप से घायल होना और 58 मामले शराब पीकर वाहन दुर्घटना में घायल होने के मामले हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दिनेश सेन, उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप डोगरा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish