ऋषिकेश: नीलकंठ मार्ग पर चट्टान गिरी, ट्रक नदी में गिरने की आशंका, SDRF का रेस्क्यू जारी
Raveena kumari August 13, 2025
Read Time:59 Second
ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में बुधवार सुबह ऋषिकेश नीलकंठ मार्ग पर चट्टान गिरी है। इसकी चपेट में आकर एक ट्रक के नदी में गिरने की आशंका जताई गई है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऋषिकेश लक्ष्मण झूला के पास हुई है। जहां गरुड़ चट्टी पुल से आगे नीलकंठ मार्ग पर चट्टान गिरी है। जिसमें मार्ग का 30 मीटर हिस्सा लगभग पूरी तरह से बाधित हो गया है। वहीं, एक ट्रक के नदी में गिरने की आशंका है। इस घटना की सूचना पर एसडीआरएफ मौके पर पहुंची है। टीम ने 2 घायल लोगों का रेस्क्यू किया है। जबकि 2 अन्य लापता की तलाश जारी है।
