सीएम धामी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बताया राष्ट्रभक्ति का महाअभियान
Raveena kumari August 12, 2025
Read Time:1 Minute, 0 Second
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान गत तीन वर्षों में जन-जन तक पहुंचने वाला राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, कार्यालय व दुकान आदि पर तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ फहराकर देश की स्वाधीनता के लिए मर मिटने वाले सेनानियों को नमन करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर harghartiranga.com पर ज़रूर साझा करें।
