डार्विन टी20: ऑस्ट्रेलिया की लगातार 9वीं जीत, अफ्रीका को 17 रन से हराया

3
0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second

डार्विन: ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया। यह कंगारुओं की टी-20 में लगातार नौवीं जीत है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त को डार्विन ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैदान पर रविवार को पहली बार टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला गया। यहां 18 साल बाद इंटरनेशनल मुकाबले की वापसी भी हुई। टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने एक समय टीम ने 75 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे।

ऐसे में टिम डेविड ने स्कोर 150 पार पहुंचाया। उन्होंने 83 रन की आक्रामक पारी खेली। 179 रन चेज कर रही साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन ही बना सकी। ओपनर रायन रिकेल्टन ने 71 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। ऑस्ट्रेलियन टीम को आखिरी हार 13 सितंबर, 2024 कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish