उत्तराखंड पुलिस ने आरक्षी गोकुल लाल के निधन पर जताया गहरा शोक
Raveena kumari August 11, 2025
Read Time:54 Second
देहरादूनः चंपावत जनपद में तैनात उत्तराखंड पुलिस के आरक्षी गोकुल लाल जी का असामयिक निधन हो गया है। इस दुखद खबर से उत्तराखंड पुलिस बल में शोक की लहर है।
पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ सहित समस्त उत्तराखंड पुलिस बल ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। पुलिस विभाग ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
आरक्षी गोकुल लाल के निधन से पुलिस परिवार ने एक जांबाज साथी को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में, उत्तराखंड पुलिस उनके परिवार के साथ खड़ी है।
