हर्षिल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: हवाई मार्ग से अब तक 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

23
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि हर्षिल में रुके लोगों को निकालने के लिए आज सुबह से ही यूकाडा तथा सेना के हेलीकॉप्टरों का रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। सुबह 11 बजे तक हर्षिल से कुल 95 लोगों को मातली तथा 107 लोगों को चिन्यालीसौड़ लाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को मातली तथा चिन्यालीसौड़ से उनके गंतव्य के लिए रवाना किए जाने के भी प्रबंध किए गए हैं।

उत्तराखण्ड शासन के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न स्थानों में राहत और बचाव कार्यों की मॉनीटरिंग करते हुए उन्हें संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। राहत और बचाव दलों द्वारा जो भी सहयोग की अपेक्षा की जा रही है, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से विभिन्न एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

सहस्त्रधारा हेलीपैड, जौलीग्रांट एयरपोर्ट, मातली, हर्षिल तथा चिन्यालीसौड में तैनात शासन तथा जिला प्रशासन के अधिकारी पल-पल की अपडेट राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को भेज रहे हैं।

इस दौरान राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी तथा संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबेदुल्लाह अंसारी एवं यूएसडीएमए के विशेषज्ञ मौजूद हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish