पहाड़ी से गिरे पत्थर ने ली 2 जानें, 5 घायल; मैक्स वाहन के उड़े परखच्चे

6
0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

पौड़ीः जनपद पौड़ी के कोटद्वार में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां पहाड़ से बड़ा पत्थर गिरने से यात्रियों का मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे में 2 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि 5 लोग घायल हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के पास हुई है। जहां सोमवार को यात्रियों से भरा मैक्स वाहन पहाड़ी से गिरे भारी मलबे की चपेट में आ गया। हादसे के दौरान वाहन में सात लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की मौत हुई है। जबकि पांच लोग घायल हुए है। वाहन के परखच्चे उड़े है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।

हादसे में मृतकों की पहचान सतबीर (20) और रविंद्र उर्फ मोटा (32) के निवासी पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। जबकि मीनाक्षी, पंकज, सिमरन, देवेंद्र और दिनेश घायल हुए हैं। सभी घायल लोगों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish