अनियंत्रित होकर कांवड़ियों का ट्रक पलटा, पांच कांवड़ यात्री घायल

0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

उत्तरकाशी: गंगोत्री से गंगाजल भरकर अपने शिवालय को लौट रहे दिल्ली के कांवड़ यात्रियों का ट्रक सोनगाड़ के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना में पांच कांवड़ यात्री गंभीर घायल हो गए. सभी घायलों को गंगनानी अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं ट्रक के गंगोत्री हाईवे के बीच में पलटने के कारण पुलिस द्वारा भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाकर आवाजाही कराई जा रही है।

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट ट्रक:
वहीं देर रात गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी से आगे नाग देवता मंदिर के पास एक कांवड़िया के सड़क से नीचे गिर गया। मौके पर एसडीआरएफ, पुलिस के द्वारा खोजबीन की गई, जिसमें अभी तक व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है। रात्रि होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया। हर्षिल थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि रविवार शाम को दिल्ली निवासी 13 कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक गंगोत्री से गंगाजल भरकर लौट रहा था। सोनगाड़ के समीप मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया. घटना में पांच कांवड़िए घायल हुए।

वैकल्पिक मार्ग बनाकर बड़े वाहनों की आवाजाही:
जिसके बाद मार्ग पर करीब आधे घंटे तक आवाजाही बंद रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से गंगनानी अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। दीपक रावत ने बताया कि हाईवे पर ट्रक पलटने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही थी। इसलिए सड़क के समीप मैदान से वैकल्पिक मार्ग बनाकर बड़े वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। वहीं छोटे वाहनों की आवाजाही हाईवे से ही हो रही है। बता दें कि गंगोत्री घाटी में इन दिनों बम भोले की जयकारों से गूंज रही है। आजकल बड़ी तादाद में कांवड़ यात्री गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish