कलयुगी बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से की हत्या

0 0
Read Time:1 Minute, 41 Second

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या की है। बताया गया कि बेटे ने पिता की पीठ और सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। जिसमें पिता खून से लथपथ होकर नीचे गिर गया। जबकि बेटा फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर की है। जहां निवासी गुरपद विश्वास का अपने बेटे के साथ झगड़ा हो गया था। यह घटना बुधवार रात की बताई गई है। पिता-पुत्र के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। इसी बीच बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता पर कई वार कर दिए। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। मौके पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

गुरपद विश्वास को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद आरोपी कन्हई विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish