Read Time:59 Second
इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा। 9 अगस्त, शनिवार को श्रावण पूर्णिमा के दिन सुबह से दोपहर 2.40 बजे तक शुभ चौघड़िया और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके बाद भी दिनभर शुभ योग बने रहेंगे। शास्त्रों के अनुसार जब भद्रा भूलोक पर होती हैं तब शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।
इस बार अत्यंत दुर्लभ और शुभ संयोग इस बार ऐसी कोई स्थिति नहीं होगी। अत: बहनें दिनभर रक्षा सूत्र बांध सकती हैं। इतना ही नहीं इस बार यह ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से अत्यंत दुर्लभ व शुभ संयोग वाला दिन रहेगा। ऐसा संयोग करीब 297 वर्ष पूर्व 1728 में बना था।
