जब अजगर बन गया बच्चों का खिलौना, नजारा देखकर लोग हैरान, देखें वीडियो

4730124-untitled-64-copy
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

बुलंदशहर: जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर अनूपशहर स्टेट हाईवे पर 15 फीट लंबा अजगर बच्चों का खिलौना बन गया। जुलूस के रूप में अजगर को गोद में उठाकर ले जाते ग्रामीणों का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते। वीडियो जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव शेखूपुर रौरा का बताया जा रहा है। ग्रामीणों जान जोखिम में डालकर तीन किलोमीटर तक अजगर को गोद में लेकर स्टेट हाईवे पर पैदल चले और इस दौरान कई लोगों ने अजगर के साथ सेल्फी भी ली। बताया जा रहा है कि जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव शेखूपुर रौरा में अनूपशहर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे के समीप 15 फीट लंबा अजगर निकल आया।

सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। बच्चों और युवकों ने अजगर को गोद में उठा लिया। अजगर को गोद में लेकर करीब तीन किलोमीटर तक ग्रामीण स्टेट हाईवे पर पैदल चलते रहे। ग्रामीणों ने अजगर के साथ सेल्फी ली और रील भी बनाई। लोगों की गोद में अजगर और ग्रामीणों के जुलूस को देखकर रास्ते से निकलने वाले राहगीर भी सकते में आ गए। इस दौरान किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने जंगल में ले जाकर अजगर को छोड़ दिया। कोट – सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। अजगर को पड़कर जंगल में छोड़ दिया है। -प्रवेश कुमार, रेंजर अनूपशहर वन विभाग

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish