यूपी आम महोत्सव 2025: सीएम योगी ने आम महोत्सव का किया शुभारंभ, कंटेंनरों को दिखाई हरी झंडी

cats41
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में तीन दिवसीय यूपी आम महोत्सव-2025 का शुभारंभ किया। इस महोत्सव में आम की 800 से अधिक प्रजातियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आम महोत्सव में प्रदेश के आमों को लंदन, दुबई सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के लिए रवाना किया गया। सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर आम कंटेंनरों को रवाना करने के बाद स्मारिका का विमोचन किया। 

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पिछले दिनों मुझे भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के कार्यक्रम के दौरान राज्य के अलग-अलग जनपदों में जाने का अवसर मिला था। हमारी चिंता का विषय था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए कृषि को आधुनिक रूप से संपन्न करने में अपना सहयोग दे रहा है और उससे मुनाफा कमा रहा है लेकिन मध्य, पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह सुविधा नहीं थी। 

सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड की अपनी अलग स्थिति थी। उनके पास जल की कमी थी। लेकिन आज अर्जुन सहायक परियोजना जैसी परियोजनाओं के पूरा होने के कारण जल की बहुत बड़ी समस्या का वहां समाधान हुआ है। हम लोगों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्या का समाधान किया है। जब हम लोग इन क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं तो हमें देख कर खुशी है कि जिस क्षेत्र में कभी एक फसल होती थी, वहां पर 2 फसल और जहां 2 फसल अन्नदाता किसान देता था वहां 3 फसल किसान देने का काम कर रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish