हिमाचल के मंडी में मानसून का कहर, एक की मौत

0 0
Read Time:1 Minute, 6 Second

मंडी: हिमाचल मंडी जिले में भारी बारिश के कारण बादल फटने और अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 12 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंडी में सोमवार शाम से 216.8 मिमी बारिश हुई। मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने पीटीआई को बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12-13 लोग लापता हैं।

करसोग में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जबकि मंडी के स्यांज में दो परिवारों के करीब सात लोग लापता हैं। देवगन ने बताया कि भारी बारिश के बाद बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण जिले में कई स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है, जिसके बाद कई लोगों को बचा लिया गया है और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish